31.5 C
Jabalpur
September 9, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आशा है कि हम दयालु लोगों के रूप में सामने आएंगे: अदा शर्मा

Actress Adah Sharma, who is set to make her debut in the web space with a series titled “The Holiday”, has got her hair coloured in three layers — purple, pink and orange.

नई दिल्ली, 29 मई | अभिनेत्री अदा शर्मा उम्मीद कर रही हैं कि महामारी के बाद जब वे सेट पर जाएंगी, तो हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाएगा और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतेगा। जाहिर है उन्हें भी इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि कोविड-19 के कारण रूकी हुई शूटिंग कब और कैसे फिर से शुरू होगी। वर्तमान में, शूटिंग को फिर से शुरू करने का तरीका खोजने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई जा रही हैं, क्योंकि लॉकडाउन के कारण मनोरंजन उद्योग में भी काम ठप है।

यह पूछे जाने पर कि वह इस बार कैसा महसूस करती हैं कि चीजें बदल जाएंगी, तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, “ईमानदारी से मुझे कुछ पता नहीं है। मुझे उम्मीद है कि हम सभी इस संकट के बाद अधिक आभारी, दयालु लोग बनकर बाहर आएं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक हों।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि एक बार जब हम शूटिंग शुरू करें तो हम सभी जिम्मेदार होंगे और अपने और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानी बरतेंगे।”

अभिनेत्री ने हॉरर फिल्म ‘1920’ के साथ अपनी बॉलीवुड यात्रा शुरू की थी, और ‘हंसी तो फंसी’, ‘बाईपास रोड’, ‘कमांडो 2’ और ‘कमांडो 3’ जैसी फिल्में कीं।

अदा को भरोसा है कि ‘कमांडो’ श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी। इसमें उनके साथ लीड रोल में विद्युत जामवाल भी हैं।

फिल्म ‘कमांडो 3’ जी सिनेमा पर 31 मई को प्रसारित होगी।

अन्य ख़बरें

गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, ‘सरदार 2’ से पहले किया खुलासा

Newsdesk

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आएंगी अरिश्फा खान,

Newsdesk

सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड संस की ओटीटी रिलीज तारीख का हुआ ऐलान, 11 सितंबर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading