November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

घर से शूटिंग करना समय की जरूरत : टीवी एक्टर्स

नई दिल्ली, 29 मई | महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म और टीवी उद्योगों को सावधानियां बरतते हुए फिर से काम शुरू करने की अनुमति देने पर विचार किया है, जबकि अभी भी कोविड-19 को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे हालातों में क्या घर से शूटिंग करना कामकाज का नया तरीका होना चाहिए? इस बारे में टीवी अभिनेता और शो निमार्ताओं से बात की तो उन्होंने इसे रोमांचक अनुभव और समय की जरूरत बताया।

अभिनेत्री डोनल बिष्ट को पहले से ही विज्ञापनों और धारावाहिकों के लिए कॉल मिल रहे हैं। वह कहती हैं, “हमें लुक टेस्ट के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। हम इसे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कर रहे हैं। मनोरंजन कभी भी बंद नहीं हो सकता। लोग अपने घरों में विज्ञापनों के लिए शूटिंग कर रहे हैं। यहां तक कि टीवी शो में भी आप देख सकते हैं कि अभिनेता वीडियो बना रहे हैं और चैनल उन्हें ऑन-एयर डाल रहे हैं और अब हमें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए।”

अभिनेत्री जैस्मीन भसीन को भी लगता है कि यह एक अच्छा प्रयास है। “हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते, हमें केवल स्थिति का सामना करना होगा। अगर हम दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्षम हैं तो यह अच्छा है।”

अभिनेत्री सारा खान को यह दिलचस्प लगता है कि मौजूदा स्थिति ने लोगों के दिमाग को अनंत संभावनाओं तक कैसे खोल दिया है। “प्रोडक्शन टीम के पास निस्संदेह अद्भुत तकनीशियन हैं और मैं परिणाम देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।”

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने लॉकडाउन के दौरान एक चैट शो शूट किया। वो कहती हैं, “नए बदलाव जीवन में नए विकल्प लाएंगे। मैं बदलावों में विश्वास करती हूं। घर पर बैठने के बाद भी, हम अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता और निमार्ता इसमें बहुत काम रहे हैं। घर से काम करना आसान नहीं है, आप एक आईफोन से एक फिल्म बना सकते हैं। लेकिन यहां आपको निर्देशक और तकनीशियन बनना होगा। ”

लेखक सुमित शाही ने एक डिजिटल शो, ‘भल्ला कॉलिंग भल्ला’ में काम किया है, जिसे घर पर शूट किया गया था। उन्होंने कहा, “मैंने ‘भल्ला कॉलिंग भल्ला’ नाम से एक श्रृंखला लिखी थी, जिसे जूम कॉल पर निर्देशक के साथ, उनके घरों में अभिनेताओं के साथ शूट किया गया था। इसके लिए लेखन भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं था लेकिन यह भी रोमांचक था क्योंकि आप नया करने कोशिश कर रहे हैं।

Is shooting from home the new normal? TV actors think so

अन्य ख़बरें

‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, संजीव कुमार की याद में जैकी श्रॉफ ने शेयर की भावुक

Newsdesk

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

Newsdesk

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Comment