30.5 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

उत्तराखंड में आज से बूस्टर डोज अभियान, नौ महीने पूरे होना वाला सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य

देहरादून, 10 जनवरी (आईएएनएस)| कोरोना संक्रमण के बाद अब देश, विदेश में नए वैरिएंट के आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना वैक्सीन के बाद अब नए वैरिएंट से बचने के लिए बूस्टर डोज (प्रीकॉशन डोज) शुरू हो गई है। उत्तराखंड में बूस्टर डोज की शुरूआत 10 जनवरी से हो रही है। इसके लिए पहले 60 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां चाक-चौबंद हैं। बूथों पर 20 प्रतिशत वैक्सीन तीसरी डोज के लिए उपलब्ध होगी। इसके लिए पहले हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे लोगों का टीकाकरण होगा। इस डोज को लगाने से पहले उनके पास कोरोना वैक्सीन के नौ महीने पूरे होना वाला सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। बिना नौ महीने पूरे करने वालों को यह डोज नहीं लगाई जाएगी। यह डोज अभी 60 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों को लगाई जा रही है।

अन्य ख़बरें

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया

Newsdesk

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त

Newsdesk

गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिरला बोले- उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading