November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘द्रौपदी’ रूपा गांगुली ने ‘महाभारत’ में अभिनय करने के अलावा गीत भी गाया था

Malda: BJP leader Roopa Ganguly during a rally organised to campaign for the party’s Lok Sabha candidate from Gazole ahead of the 2019 Lok Sabha elections, in West Bengal’s Malda, on April 21, 2019. (Photo: Indrajit Roy)

मुंबई, 29 मई | अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका रूपा गांगुली ने बीआर चोपड़ा के टेली-धारावाहिक ‘महाभारत’ के लिए एक गीत गाया था। अभिनेत्री ने लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक में द्रौपदी की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि प्राप्त की थी, जो वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन के दौरान लगभग 30 वर्षों के बाद फिर से प्रसारित हो रहा है। रूपा ने याद करते हुए कहा, “मैंने ‘महाभारत’ में ‘नैनो के’ नाम से एक गीत गाया था और यह एक सुंदर अनुभव था। निमार्ताओं को उस गीत को गाने के लिए किसी की तलाश थी जिसे मुझ पर फिल्माया जाना था। (सह-निर्देशक) रवि (चोपड़ा) सर ने अचानक मुझसे पूछा, ‘क्या आप गाना गाएंगी?’ मुझे उनका ऑफर ठीक लगा क्योंकि मैं तब से गा रही थी जब मैं एक बच्ची थी। मैंने रवि जी से कहा कि अगर गायन में मेरा प्रयास सफल नहीं होता, तो आप किसी पेशेवर गायक से काम करा सकते हैं, इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “सौभाग्य से, मैंने एक ही बार गाना गाया और सभी को पसंद आया। आज इतने सालों के बाद जब मैंने गाना सुना, तो मुझे खुशी है कि मैं अपनी आवाज देने को तैयार हो गई थी।”

2011 में रूपा को बांग्ला फिल्म ‘अबोशेशी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने इस फिल्म के लिए तीन गाने रिकॉर्ड किए थे और इसमें राइमा सेन और अंकुर खन्ना के साथ अभिनय भी किया था।

‘महाभारत’ की शूटिंग से जुड़ी बातें याद करते हुए उन्होंने बताया कि, “द्रौपदी की भूमिका निभाने का समय सबसे शानदार था। लेकिन यह मेरे लिए एक चुनौती भी था क्योंकि मैं अच्छी तरह हिंदी नहीं बोल पाती थी, लिहाजा मुझे दोगुने प्रयास करने पड़े।”

बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित यह धारावाहिक 1988 से 1990 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और अब यह फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित होने के बाद कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

अन्य ख़बरें

‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, संजीव कुमार की याद में जैकी श्रॉफ ने शेयर की भावुक

Newsdesk

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

Newsdesk

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Comment