21.6 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

बिहार में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 25 हजार के पार, 24 घंटे में 5 संक्रमितों की मौत

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या मंगलवार को 25 हजार को पार कर गई। राज्य में मंगलवार को 5,908 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान पांच संक्रमितों की मौत हुई है। राज्य में सोमवार को 4,737 नए मरीजों की पहचान की गई थी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार की शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में 5,908 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 25,051 हो गई है।

राज्य में सबसे अधिक 2,202 नए मरीज पटना में मिले हैं, जबकि बेगूसराय में 162, भागलपुर में 210, भोजपुर में 107, दरभंगा में 232, गया में 160, जमुई में 180, जहानाबाद में 132, मधुबनी में 133, मुंगेर में 154, मुजफ्फरपुर 264, नालंदा में 127, सहरसा में 114, समस्तीपुर में 249 तथा सारण में 122 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 1,88,133 सैंपलो की जांच की गई। इस दौरान राज्य में 5 संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 1,790 संक्रमित संक्रमणमुक्त भी हुए है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों को भी छात्रों के लिए बंद कर दिया गया है, केवल इनके कार्यालय को खुला रखने का निर्देश दिया गया है। इधर कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद कई राजनीतिक दलों ने अपने कार्यालयों को बंद कर दिया है।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे फर्जी वीडियो का किया खंडन, कार्रवाई की चेतावनी

Newsdesk

‘अफवाहों पर विश्वास न करें, सच की जीत होगी’, एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल पर बोले सीएम सुवेंदु अधिकारी

Newsdesk

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया वीआरएस, सरकार ने तत्काल प्रभाव से दी मंजूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading