November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

करिश्मा तन्ना को खाना बनाना पसंद

Karishma Tanna discovers love for cooking amid lockdown.

मुंबई, 29 मई | टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एंजॉय करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस लॉकडाउन की वजह से अपने घर में हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की बीच पता लगा कि उन्हें खाना बनाना पसंद है। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कपकेक प्रिपेयर करती नजर आ रही हैं।

करिश्मा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “तुम मेरे कपकेक हो। इस लॉकडाउन में मैंने जो चीज खुद में इजाद की वो ये थी कि मुझे कुकिंग और बेकिंग से प्यार हो गया है। ये बेकिंग का एक छोटा सा वीडियो है। मगर फिर भी मैं बाहर जैसे हालात हैं उन्हें इग्नोर नहीं कर सकती। ये मुझे दुखी और मजबूर बना रहा है। ये वीडियो और कुकिंग इस मुश्किल वक्त में मुझे चीयर करने के लिए है। इसके अलावा उन्होंने एक करीबी को टैग करते हुए इस वीडियो को बनाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए शुक्रिया अदा किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री वर्तमान में एक्शन रियलिटी शो का हिस्सा हैं, जिसका नाम है-फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 10 (केकेके 10), जिसे बुल्गारिया में शूट किया गया है।

अन्य ख़बरें

‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, संजीव कुमार की याद में जैकी श्रॉफ ने शेयर की भावुक

Newsdesk

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

Newsdesk

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Comment