September 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि, 32.57 करोड़ से ज्यादा हुए केस

वाशिंगटन, 17 जनवरी (आईएएनएस)| दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 32.57 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 55.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं, जबकि 9.62 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ हैं। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने सोमवार सुबह अपने नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 327,729,989 , 5,539,053 और 9,620,454,823 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 65,698,495 और 850,605 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश हैं, जहां कोरोना के 37,122,164 मामले हैं जबकि 486,066 मौतें हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 23,015,128 मामले हैं जबकि 621,327 मौतें हुई है।

सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (15,316,457), फ्रांस (14,283,514), रूस (10,621,410), तुर्की (10,459,094), इटली (8,706,915), स्पेन (8,093,036), जर्मनी (7,991,373), अर्जेटीना (7,094,865), ईरान (6,218,741) और कोलंबिया (5,543,796) हैं।

जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (314,838), मेक्सिको (301,334), पेरू (203,376), यूके (152,483), इंडोनेशिया (144,167), इटली (141,104)), ईरान (132,044), कोलंबिया (130,996), फ्रांस (127,957), अर्जेटीना (118,040), जर्मनी (115,624), यूक्रेन (104,663) और पोलैंड (102,305) शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

क्या आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में नमक नहीं मिल रहा? इन संकेतों से लगाएं पता

Newsdesk

बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत

Newsdesk

ट्रंप-शी जिनपिंग की बातचीत में एआई, ट्रेड और रेयर अर्थ पर रहेगा फोकस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading