31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लॉकडाउन में रंगमंच के कलाकारों के समर्थन में आगे आए अली फजल

Actor Ali Fazal is preparing hard for his international project, which is a modern-day adaptation of Agatha Christie’s famous novel “Death On The Nile”. He is currently in London and will soon start shooting for the film along with Gal Gadot.

मुंबई, 30 मई | अभिनेता अली फजल कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बीच मुंबई में रंगमंच के कलाकारों के समर्थन में आगे आए हैं, जिनके पास फिलहाल कोई काम नहीं है। आज महामारी के चलते पैदा हुई इस मुश्किल घड़ी में थिएटर के कलाकारों को किस तरह की परेशानियां हो रही है, उस पर लोगों को जागरूक करने के चलते अली एक वीडियो के साथ आगे आए हैं।

निशांत राजा ने इस वीडियो के लिए संगीत तैयार किया है व अमितोश नागपाल ने इसे लिखा है और इसके साथ ही साथ अमितोश ने इसकी रूपरेखा भी तैयार की है।

इस पर बात करते हुए अली ने कहा, “एक ऐसे समय में थिएटर अभिनेताओं की स्थिति पर बात करना जरूरी है, जब लॉकडाउन लगभग आठ हफ्ते तक चला है। इस पूरे कार्यक्रम में अमितोश नागपाल की मुख्य भूमिका रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “अधिकतर कलाकार थिएटर में अभिनय की बारीकियों को सीखते हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे अलग-थलग रखा जाता है। ऐसे में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इनके लिए खड़े हो। कुछ जानी-मानी हस्तियां तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स की सहायता के लिए आगे आए हैं। कलाकार भी वर्चुअल परफॉर्मेंस जैसी नई-नई चीजों को आजमा रहे हैं। ऐसे में थिएटर समुदाय की मदद के लिए हमें कहीं न कहीं से शुरूआत करने की आवश्यकता है।”

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading