21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘ये जवानी है दीवानी’ को हुए 7 साल, भावुक हुए करण

‘Yeh Jawaani Hai Deewani’ clocks 7, Karan gets nostalgic.

मुंबई, 31 मई | रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण-स्टारर ‘ये जवानी है दीवानी’ को 7 साल पूरे हो गए हैं। वहीं इस अवसर पर फिल्म के निर्माता करण जौहर भावुक हो गए। करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें वह फिल्म के सात साल पूरे होने पर इस खुशी का जश्न मना रहे हैं।

वीडियो में हम फिल्म के कुछ दृश्य देख सकते हैं। वहीं बैकग्राउंड में ‘ये जवानी है दीवानी’ के टाइटल ट्रैक का इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक भी बज रहा है।

वीडियो में लिखा है, “‘ये जवानी है दीवानी’ के 7 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए।”

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित हिट फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दोस्ती, ड्रामा पर आधारित फिल्म में दीपिका ने नैना तलवार का किरदार निभाया था, जो पढ़ाकू रहती है। वहीं रणबीर ने कबीर की भूमिका निभाई थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading