28.6 C
Jabalpur
June 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नोएडा में पूर्व आईपीएस अधिकारी के परिसर में आई-टी टीम ने ली तलाशी

नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)| आयकर विभाग उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-50 में एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया।

एक सूत्र ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि इमारत के बेसमेंट में कई करोड़ रुपये की नकदी रखी गई है।

सूत्र ने बताया कि वे बेसमेंट से एक फर्म चला रहे थे, जिसमें 650 लॉकर हैं।

आईटी विभाग के सूत्र ने कहा कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और यह केवल एक तलाशी अभियान हैं।

सूत्र ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि इसका बेनामी संपत्ति से कोई संबंध है या नहीं।

रविवार देर शाम आईटी अधिकारी नोएडा सेक्टर-50 पहुंचे, जहां तलाशी अभियान शुरू हुआ था।

सर्वे पूरा होने के बाद अधिकारी मीडिया से बात करेंगे।

अन्य ख़बरें

बारामूला पुलिस ने आतंकवादी हमले की खबर को बताया फर्जी, एफआईआर दर्ज

Newsdesk

राजस्थान और हरियाणा आज अमित शाह की मौजूदगी में यमुना जल बंटवारे पर समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

Newsdesk

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading