July 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

पामेला एंडरसन फिर से शादी करने के लिए हैं तैयार

Pamela Anderson. (Photo: Twitter/@pamfoundation)

लॉस एंजेलिस, 1 जून | अभिनेत्री पामेला एंडरसन फिर से शादी करने के लिए तैयार हैं। फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में पामेला ने अपने असफल हुए संबंधों के बारे में बात कीं और यह भी बताया कि आने वाले समय में वह फिर से शादी करने के लिए उत्सुक हैं।

पामेला से जब पूछा गया कि क्या वह फिर से शादी करना चाहती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, “बिल्कुल! सिर्फ एक और बार। हे ईश्वर, बस एक बार और।”

अपने पिछले रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि इन्हें जिस तरह से होना चाहिए था, वैसे ही हुआ और आज मैं यहां हूं और खुश हूं। मैंने तीन बार शादी की है। लोग सोचते हैं कि मैंने पांच बार की है। मुझे नहीं क्यों ऐसा सोचते हैं। मैंने शादी तीन ही बार की है। मैंने टॉमी ली से शादी की है, बॉब रिची (किड रॉक) से की है और रिक सॉलोमन से की है। बस। तीन शादियां। हां ये भी ज्यादा ही हैं, लेकिन पांच से तो कम है।”

अन्य ख़बरें

चोट से उबरने के बाद फिर जिम में वापस लौटीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत, इंस्टाग्राम पर लिखा नोट

Newsdesk

आईएफएफएम में ‘पल भर के लिए’ का वर्ल्ड प्रीमियर, विनीत कुमार सिंह बोले- ‘दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी हमारी कहानी

Newsdesk

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading