41.6 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

केरल में कोरोना के 16,012 नए मामले, टीपीआर में गिरावट

तिरुवनंतपुरम, 12 फरवरी (आईएएनएस)| कोरोना महामारी से केरल को आखिरकार थोड़ी राहत मिल गई है क्योंकि नए मामले कम होकर 16,012 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट भी 20 फीसदी हो गई है। ये जानकारी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी।

एक दिन में कोरोना से 43,087 मरीज ठीक हुए, जबकि कुल सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 2,05,410 हो गई, जिनमें से 3.6 प्रतिशत का राज्य भर के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

बीते 24 घंटे में 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिससे मौतों की संख्या बढ़कर 61,626 हो गई है।

अबतक 100 प्रतिशत (2.69 करोड़) लोगों ने कोरोना की एक खुराक ली है, जिसमें से 85 प्रतिशत (2.27 करोड़) ने दोनों खुराक ली हैं।

जबकि 15-18 साल के बच्चों के ग्रुप में 74 प्रतिशत (11.37 लाख) को एक खुराक दी गई है, जबकि 11 प्रतिशत (1.72 लाख) को अब उनकी दूसरी खुराक भी मिल गई है।

अन्य ख़बरें

होर्मुज के पास हुए जहाज हादसे में तीन भारतीयों नाविकों की मौत, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने की पुष्टि

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading