May 9, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोवा, हरियाणा और केरल को छोड़कर, केंद्र के प्रति संतुष्ट नजर आए अन्य राज्य के लोग

Amritsar: Migrant workers from Chattisgarh wait to board Shramik Special trains to return to their home states outside the Amritsar Railway Station on the first day of the fifth phase of the nationwide lockdown imposed to mitigate the spread of coronavirus, on June 1, 2020.

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)| देश में लागू किए गए लगातार चार राष्ट्रव्यापी बंद के बाद अभूतपूर्व प्रवासी संकट देखा गया। इसके बावजूद केंद्र सरकार की लोकप्रियता और प्रदर्शन पूरे देश में बरकरार है। कुछ राज्यों को छोड़कर, अधिकतर प्रदेशों के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के काम एवं प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

यह बात आईएएनएस-सीवोटर द्वारा राष्ट्रव्यापी बंद 4.0 के अंतिम सप्ताह के दौरान किए गए सर्वेक्षण में सामने आई है। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने केंद्र सरकार को उच्च रेटिंग प्रदान की है।

सूची में 97.46 प्रतिशत के साथ हिमाचल प्रदेश शीर्ष पर है, जिसके बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों का नंबर आता है, जो केंद्र सरकार के काम से सबसे अधिक संतुष्ट हैं।

खास बात यह है कि जिन शीर्ष 10 राज्यों में मोदी सरकार के प्रति संतुष्टि जाहिर की गई है, इनमें से- अधिकांश गैर-भाजपा दलों द्वारा शासित हैं।

शीर्ष 15 संतुष्ट राज्यों में जहां समर्थन दर 60 प्रतिशत से अधिक है, भाजपा शासित राज्य हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और कर्नाटक हैं। जबकि बाकी राज्यों में छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान सहित कांग्रेस का शासन है। वहीं दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र में कांग्रेस समर्थित गठबंधन का शासन है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में क्षेत्रीय दलों का शासन है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चिंता की बात गोवा को लेकर है, जो इस मामले में अंतिम स्थान पर है और यहां केंद्र सरकार बिल्कुल भी लोकप्रिय नहीं है। गोवा में रेटिंग महज 9.62 प्रतिशत है, जबकि हरियाणा में 28.73 प्रतिशत है, जो केरल से कम है, जहां इसे 30 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है।

सर्वेक्षण में भाजपा शासित राज्य हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 97 प्रतिशत से अधिक लोग, गुजरात में 75.4 प्रतिशत और फिर असम में 73 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जाहिर की है।

कांग्रेस शासित राज्यों में भी केंद्र सरकार के प्रदर्शन का ग्राफ बरकरार है, जिसमें छत्तीसगढ़ 91.42 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, राजस्थान 66.95 प्रतिशत के साथ दूसरे और पंजाब 63.96 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

अगर क्षेत्रीय पार्टियों के अनुसार देखें तो केंद्र सरकार का प्रदर्शन ओडिशा में सबसे बढ़िया देखने को मिला है, जहां बीजू जनता दल (बीजद) सत्ता में है और यहां की 95.73 प्रतिशत आबादी ने केंद्र सरकार के कार्यों के प्रति संतुष्टि जाहिर की है। इसके बाद वाईएसआरसीपी शासित आंध्र प्रदेश में 78.65 प्रतिशत और टीआरएस द्वारा शासित तेलंगाना में 68.9 प्रतिशत रुझान देखने को मिला है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र सरकार ने की सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नकेल कसने की तैयारी

Newsdesk

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की आईटी नियम संशोधन वापस लेने की मांग, मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

Newsdesk

सपा ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों में मतगणना केंद्र की लाइव फुटेज साझा करने की मांग की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading