November 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

कोविड-19 के चलते सो नहीं पा रहीं मोहिना कुमारी

TV star Mohena Kumari, family test COVID-19 positive.

देहरादून, 2 जून | टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ से अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी ने नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अपने अनुभवों का खुलासा किया है। मंगलवार तड़के मोहिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपनी व्यथा को प्रशंसकों संग साझा किया है।

उन्होंने लिखा, “सो नहीं पा रही हूं, घर पर ये शुरुआती दिन हम सभी के लिए काफी मुश्किल भरे हो गए हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए, लेकिन मैं दुआ करती हूं कि यह वक्त जल्द ही गुजर जाए। हम ठीक हैं। हमारे पास शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि कई ऐसे लोग भी हैं, जो हमसे कहीं अधिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।”

मोहिना ने आगे लिखा, “लेकिन मैं आप सभी को आपके भेजे गए संदेशों, दुआओं और प्यार के चलते आपका शुक्रिया अदा करती हूं। यह हममें उम्मीद को बनाए रखता है। हम दिल से आप सभी के प्रति बेहद आभारी हैं। धन्यवाद।”

मोहिना के अलावा उनके पति सुयश रावत, उनके ससुर व उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी सास कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए हैं।

अन्य ख़बरें

‘हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’, संजीव कुमार की याद में जैकी श्रॉफ ने शेयर की भावुक

Newsdesk

रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है

Newsdesk

भारत रत्न भूपेन हजारिका को नमन, पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Comment