July 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

सुधांशु पांडे ने हमउम्र किरदार के पिता बनने पर की बात

Sudhanshu Pandey on playing dad to an actor almost his age.

मुंबई, 3 जून | अभिनेता सुधांशु पांडे आगामी वेब शो ‘द कसीनो’ में एक भिन्न लुक में नजर आएंगे और इस पर वह लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने के लिए बेकरार हैं। सुधांशु इसमें सफेद बालों के साथ दिखेंगे। उन्होंने कहा, “मेरा किरदार मारवा एक कसीनो का मालिक है। इसके साथ मैं पहली बार सफेद बालों के साथ दिखूंगा। मैंने पहले कभी भी किसी बुजुर्ग ?के किरदार को नहीं निभाया है और न ही अपने किसी हमउम्र शख्स के पिता की भूमिका को अदा किया हूं। पहली बार मैं ऐसा कुछ करने जा रहा हूं।”

हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित ‘द कसीनो’ में करणवीर बोहरा और मंदाना करीमी भी हैं।

अपने किरदार का और जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे किरदार को नेगेटिव नहीं कहा सकता, लेकिन यह शख्स कुछ सख्त मिजाज का है, जिसने अपना एक बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि जब आप कुछ बड़ा सोचते हैं, तो कई बार गलत तरीके से ही कुछ लोगों पर दबाव भी बनाना पड़ता है। किसी भी सफर में आप दोस्त भी बनाते हैं और दुश्मन भी बनते जाते हैं।”

‘द कसीनो’ को 12 जून से जी5 पर प्रसारित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

यादों में वसुंधरा ताई: छोटी उम्र की चाह… आगे चलकर बनीं हिंदुस्तानी संगीत की पहचान

Newsdesk

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा

Newsdesk

‘आदर्श कुटुंबम’ के स्वर्णा किरदार से मिला दर्शकों का परिचय, श्रीनिधि शेट्टी का दिखा नया अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading