October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन की मदद के लिये विश्व बैंक और आईएमएफ ने बढ़ाया हाथ

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)| रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन की आर्थिक मदद के लिये विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सामने आये हैं। चीन की संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार दोनों अंतराष्ट्रीय संगठन वित्तीय और नीतिगत मोर्चे पर यूक्रेन की सहायता करेंगे।

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टैलीना जॉर्जिवा और विश्व बैंक के समूह अध्यक्ष डेविड मैल्पस ने संयुक्त बयान जारी करते हुये कहा है कि युद्ध के कारण जिंसों के दाम बढ़ गये हैं और अभी महंगाई के अधिक बढ़ने की संभावना है। इससे गरीबों को सबसे अधिक परेशानी होगी।

उन्होंने कहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच की स्थिति अगर जारी रहती है तो इससे वित्तीय बाजार में अस्थिरता का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा गत कुछ दिनों में घोषित प्रतिबंधों का भी आर्थिक परिदृश्य पर प्रभाव दिखेगा।

दोनों संगठन फिलहाल स्थिति का आंकलन कर रहे हैं और मौजूदा स्थिति से निपटने के नीतिगत पहलू पर अपने अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से चर्चा कर रहे हैं।

यूक्रेन ने आईएमएफ से मांग की थी कि वह आपात वित्तीय सहायता प्रदान करे। आईएमएफ बोर्ड इसके बारे में अगले सप्ताह विचार कर सकता है।

विश्व बैंक आने वाले महीनों में यूक्रेन को तीन अरब डॉलर का पैकेज देने की तैयारी कर रहा है। इस पैकेज के तहत 35 करोड़ डॉलर की पहली किश्त का अनुमोदन विश्व बैंक बोर्ड संभवत: इसी सप्ताह कर देगा। इसके बाद 20 करोड़ डॉलर का पैकेज स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के लिये जारी किया जायेगा।

अन्य ख़बरें

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

Newsdesk

बांग्लादेश में सर्दियों में बढ़ सकती है महंगाई, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की आशंका

Newsdesk

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

Leave a Comment