September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी शाहरुख, जॉन अब्राहम, दीपिका-स्टारर ‘पठान’

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)| शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। यह फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

यशराज फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट में कहा, “कुछ शोर सुना, पठान यहाँ है। तारीख की घोषणा का वीडियो अभी देखें! 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी फिल्म। हैशटैग पठान के साथ मनाएं यशराज के 50 साल।”

स्पाई थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। ‘पठान’ 2018 में रिलीज हुई ‘जीरो’ के बाद शाहरुख की पहली फिल्म है।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading