40 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कश्मीर के गांदरबल में आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर, 7 मार्च (आईएएनएस)| पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि शुहामा नागबल के पास चेकिंग के दौरान, संयुक्त दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जिसने संयुक्त नाका दल को देखकर वारपो मार्ग की ओर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा, “लेकिन मौके से भागने की उनकी कोशिश को संयुक्त नाका पार्टी ने नाकाम कर दिया और चतुराई से पकड़ लिया गया।”

उसकी पहचान कीगाम शोपियां निवासी मोहम्मद अल्ताफ वानी के रूप में हुई है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading