October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बंगाल में निलंबित भाजपा नेता जॉय प्रकाश मजूमदार तृणमूल में शामिल

कोलकाता, 8 मार्च (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में भाजपा के निलंबित वरिष्ठ नेता जॉय प्रकाश मजूमदार ने पार्टी को बड़ा झटका देते हुए मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें अनुशासन में न रहने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मजूमदार जल्द ही पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

इससे पहले दिन में, मजूमदार ने नजरूल मंच पर ममता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में भाग लिया।

मजूमदार और पार्टी के सहयोगी रितेश तिवारी को 25 जनवरी को सार्वजनिक रूप से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पार्टी जांच कर रही है और जांच पूरी होने तक वे निलंबित रहेंगे।

निलंबन पत्र तब आया, जब मजूमदार ने कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर से मुलाकात की और उनके साथ तीन घंटे से अधिक समय तक बैठक की। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया था, लेकिन उनके जवाब की प्रतीक्षा किए बिना 24 घंटे के भीतर ही उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment