27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ताहिर हुसैन को मिल रही मुस्लिम होने की सजा : अमानतुल्ला

AAP MLA Amanatullah Khan.

नई दिल्ली, 5 जून | आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस आप के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन को फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों का मास्टरमाइंड बता रही है, लेकिन असली दंगाइयों के खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि ताहिर को मुस्लिम होने की वजह से सजा दी जा रही है। खान ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, “दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड बताया है, जबकि समूचा देश जानता है कि दंगों के पीछे कौन था। पुलिस ने असली दंगाइयों के बारे में पता तक नहीं लगाया। मैं समझता हूं कि ताहिर हुसैन को मुस्लिम होने के नाते सजा दी जा रही है।”

दिल्ली पुलिस ने खुबिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में जो नया आरोपपत्र दाखिल किया है, उसमें दावा किया गया है कि पूर्व आप पार्षद अपने घर और चांदबाग पुलिया के पास वाली मस्जिद से भीड़ की अगुआई कर रहा था। उसी ने घटना को सांप्रदायिक रंग दिया।

आरोपपत्र में कहा गया है कि अंकित शर्मा से कहासुनी होने के बाद 25 फरवरी को उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading