35.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयUncategorized

कक्षा चार की छात्राओं ने बनाई रोबो पिचकारी, होली पर रंगों से करेगी सराबोर

वाराणसी, 17 मार्च (आईएएनएस)| होली पर बाजार में कई तरह की पिचकारियों की धूम है लेकिन वाराणसी के एक स्कूल में पढ़ने वाली चौथी क्लास में पढ़ने वाली दो बच्चियों की कोशिश कुछ अलग है जिन्होंने रिमोट से चलने वाली रोबो पिचकारी बनाई है। यह पिचकारी होली के उल्लास को और सुरक्षित बनाएगी। साथ ही यह किटाणु से भी बचाएगी।

वाराणसी के सक्षम इंग्लिश स्कूल की कक्षा चार की दो छात्राएं जाह्न्वी पटेल और अंजलि कुमारी ने मिलकर इस होली पर उपयोग के लिए खास रोबो सरप्राइज पिचकारी बनाई है। ये पिचकारी रिमोट से संचालित होती है। इस रोबो पिचकारी को रिमोट की मदद से 50 मीटर दूर तक रंगो की बौछार करना संभव है।

इन छात्राओं ने बताया कि इस खास पिचकारी में एक कंटेनर लगाया है जिसमें 2 लीटर तक पानी रंग भरा जा सकता है। इस पिचकारी को होली में रंग खेलने के साथ लोगों को कीटाणुओं से भी बचा सकेंगे, क्योंकि पिचकारी से हम लोगों पर एक खास तरह का एंटी वैक्टिीरियल रंग फेकेंगे जो होली के रंगो के साथ लोग बैक्टीरिया से भी बचाएगा। इस पिचकारी को बच्चों ने 3 दिनों में तैयार किया है। इसे बनाने में तकरीबन 400 रुपये का खर्च आया है।

इस पिचकारी के वाटर टैंक में कलर डालने के बाद इसे जमीन पर रख कर एक रिमोट की मदद से अपने से दूर 40 से 50 मीटर के रेंज के अंदर कहीं भी भेज कर अपने दोस्तों पर रिमोट कंट्रोल से रंग डाल सकते हैं। रोबो पिचकारी चलते फिरते खिलौने की तरह है। इस रोबो पिचकारी के वाटर टैंक में एक 6 वोल्ट का पम्प लगाया गया है यह पम्प रिमोट की मदद से चालू किया जाता है। यानी जब भी कोई आप के रोबो पिचकारी के नजदीक आएगा तो आप अपने रिमोट के बटन को दबा कर दूर से दूसरों पर रंगो की बौछार कर सकते हैं।

सक्षम इंग्लिश स्कूल ट्रस्ट की संस्थापक सुबिना चोपड़ा व विनीत चोपडा ने बताया कि यह बच्चों ने त्यौहार स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुत अच्छा इनोवेशन किया है। ऐसे कई बच्चें हमारे यहां समय-समय अविष्कार करते रहते है। यहां पर विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए के बहुत सारे काम होते हैं।

अन्य ख़बरें

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

‘प्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading