November 6, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रियंका ने गन्ना किसान की खुदकुशी को लेकर उप्र सरकार को घेरा

Priyanka Gandhi. (File Photo)

नई दिल्ली, 5 जून | कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को गन्ना किसान की खुदकुशी का मामला सामने आने पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का दावा था कि 14 दिनों में पूरा भुगतान किया जाएगा, लेकिन हजारों करोड़ रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने दो दिन पहले ही सरकार को इसके प्रति आगाह किया था। सोचिए, इस आर्थिक तंगी के दौर में भुगतान न पाने वाले किसान परिवारों पर क्या बीत रही होगी। लेकिन भाजपा सरकार अब 14 दिन में गन्ना भुगतान का नाम तक नहीं लेती।”

उन्होंने अपने ट्वीट के साथ मुजफ्फरनगर के गन्ना किसान द्वारा आत्महत्या की खबर को भी संलग्न किया है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

Newsdesk

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

Newsdesk

झारखंड के खूंटी में बेकाबू ट्रक ने आठ को रौंदा, सात की मौत

Newsdesk

Leave a Comment