39.5 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

नया खुलासा : सिंथिया रिची के साथ यौन संबंध बनाना चाहते थे इमरान खान

New revelation: Imran Khan wanted to have sex with Cynthia Ritchie.

इस्लामाबाद, 7 जून | अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डॉन रिची के एक करीबी ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सिंथिया के साथ यौन संबंध बनाना चाहते थे। अली सलीम उर्फ बेगम नवाजिश अली ने कहा है कि उनसे बातचीत के दौरान सिंथिया ने ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वह सिंथिया के काफी करीब थे और एक साथ एक कमरे में भी रह चुके हैं।

अली ने बताया कि इसी दौरान सिंथिया ने उन्हें इमरान खान द्वारा शोषण किए जाने की बात बताई।

एक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत में लोकप्रिय पाकिस्तानी टेली होस्ट अली सलीम ने खुलासा किया कि रहमान मलिक ने सिंथिया के साथ दुष्कर्म किया था, यह बात उसने उन्हें कभी नहीं बताई थी।

अली ने कहा, अगर वह मुझसे इमरान खान के संभोग (सेक्स) के प्रस्ताव पर चर्चा कर सकती थी, तो वह पूर्व आंतरिक मंत्री द्वारा किए गए दुष्कर्म के बारे में भी बात कर सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

रिची ने हाल ही में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शीर्ष नेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब उनके एक करीबी द्वारा मौजूदा प्रधानमंत्री पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पाकिस्तान का सियासी माहौल गरमा गया है।

पाकिस्तानी मीडिया ने कहा, रहमान मलिक पर अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए अली ने कहा कि रहमान मलिक के लिए उनके मन में कोई सहानुभूति का भाव नहीं है, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के दौरान वही उनके सिक्युरिटी इंचार्ज थे और आसिफ अली जरदारी ने सत्ता में आने के बाद उन्हें आंतरिक मंत्री बना दिया।”

अली ने कहा, मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि सिंथिया ने रहमान मलिक से दुष्कर्म के बारे में मुझसे कभी कोई बात नहीं की।

रिची ने शुक्रवार को एक फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया था कि 2011 में रहमान मलिक ने ओसामा बिन लादेन की हत्या के समय के आसपास उसके साथ दुष्कर्म किया था।

साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मकदूम शहाबुद्दीन पर भी आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ बदसलूकी की थी। सिंथिया ने बताया कि जब गिलानी राष्ट्रपति भवन में रुके हुए थे, तभी उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। हालांकि, गिलानी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में रहने वाली अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डान रिची ने पाकिस्तान के पूर्व आंतरिक मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

गिलानी ने हालांकि ब्लॉगर के दावे का खंडल किया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉगर ने बेनजीर भुट्टो अपने गार्डो से महिलाओं का दुष्कर्म कराती थीं, और गिलानी के पुत्रों ने उसके खिलाफ अदालत जाने का निर्णय लिया था।

उन्होंने एक बयान में कहा, “वह अब एक जवाबी कदम के रूप में मेरे ऊपर बदसलूकी करने का आरोप लगा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि रिची के आरोपों के खिलाफ अदालत जाने का निर्णय पार्टी के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

अमेरिका ने ईरान पर भीषण बमबारी की, ईरान ने खाड़ी देशों को निशाना बनाया

Newsdesk

होर्मुज के पास हुए जहाज हादसे में तीन भारतीयों नाविकों की मौत, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने की पुष्टि

Newsdesk

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading