22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के सीएम मंगलवार को पीएम से करेंगे मुलाकात

अमरावती, 4 अप्रैल (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रधानमंत्री के साथ राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है।

बैठक के दौरान पोलावरम परियोजना के लिए धनराशि जारी करने और पिछड़े क्षेत्रों के विकास और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में अन्य मुद्दों के लिए केंद्रीय सहायता की लंबित किस्तों पर चर्चा होने की संभावना है।

जगन मोहन रेड्डी द्वारा जिलों की संख्या को दोगुना करके 26 करने के लिए 13 नए जिलों के निर्माण पर प्रधानमंत्री को जानकारी देने की भी संभावना है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को जिलों का उद्घाटन किया और दावा किया कि इस कदम का उद्देश्य शासन को विकेंद्रीकृत करना और प्रशासन को लोगों के करीब लाना है।

जगन मोहन रेड्डी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने की संभावना है।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading