September 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गजल, कव्वाली मेरे बचपन की धुन है : अली फजल

Actor Ali Fazal is preparing hard for his international project, which is a modern-day adaptation of Agatha Christie’s famous novel “Death On The Nile”. He is currently in London and will soon start shooting for the film along with Gal Gadot.

मुंबई, 9 जून | अभिनेता अली फजल लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं और इसके चलते वह गजल के बारे में बारीकियों को सीखते रहे हैं। संयोगवश अली के चाचा रिजवान सईद ने उन्हें प्रख्यात भारतीय कव्वाल हबीब पेंटर से भी मिलवाया था।

अभी कुछेक दिन पहले अभिनेता ने दिवंगत कलाकार पेंटर के एक पुराने वीडियो को भी साझा किया था, जिसमें वह कव्वाली ‘बहुत कठिन है डगर पनघट की’ पर अपनी प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं।

अली कहते हैं, “अपनी विरासत को जिंदा रखने की जिम्मेदारी हम पर है। आज जब रीमिक्स और रीमेक पर इतनी चर्चाएं होती हैं, तो मुझे लगता है कि हमें अपने संगीत के जड़ों को पुन: ढूंढ़ने और खुद को अपने समृद्ध संगीतमय विरासत की याद दिलाने की आवश्यकता है।”

वह आगे कहते हैं, “मुझे गजल बेहद पसंद है और इनमें से कुछ मेरे दिल के बहुत करीब भी है। जिस गीत को मैंने पोस्ट किया था, वह एक बेहतरीन गाना है, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है। संगीत के प्रति बचपन से मेरा जुड़ाव रहा है। लखनऊ में बड़े होने के दौरान, मुझे याद है कि मेरे दादा-दादी तरह-तरह के बेहतरीन गजल और कव्वाली सुना करते थे। मुझे पता है कि इन खूबसूरत गीतों को अपने दिल के करीब रखने की जिम्मेदारी हम पर है। मेरे चाचा एक संगीत प्रेमी व कलाकार हैं और वह मुझे अकसर ये गाने भेजा करते हैं, जो मेरे दिन को खुशनुमा बना देता है।”

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading