24.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

असली अनामिका बेरोजगार, उप्र सरकार उससे माफी मांगे : प्रियंका

 नई दिल्ली, 10 जून | उत्तर प्रदेश में जिस अनामिका शुक्ला के नाम पर एक शिक्षिका 25 स्कूलों से वेतन ले रही थी और उसने एक करोड़ से अधिक रुपये अर्जित कर लिए थे, वह असली अनामिका मंगलवार को सामने आ गई, जो कि बेरोजगार है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब राज्य सरकार से मांग की कि वह उस महिला से माफी मांगे।

प्रियंका ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार अनामिका शुक्ला के घर जाकर उनके पूरे परिवार से माफी मांगे.. गरीबी की पीड़ा झेल रही अनामिका को पता भी नहीं था कि उसके नाम पर ये चल रहा है। यह लूट की व्यवस्था है।”

प्रियंका ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “अनामिका को न्याय, रोजगार और सुरक्षा दी जानी चाहिए।”

यह घोटला सामने आने के बाद अनामिका मंगलवार को गोंडा में अधिकारियों से मिलने गईं, जहां उसने कहा कि उसने कई स्थानों पर आवेदन किया, लेकिन काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकी।

पुलिस ने शनिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिसने अपने आप को अनामिका शुक्ला बताया था और शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। आरोपी महिला कई महीनों तक 25 स्कूलों में कार्यरत रही और पिछले फरवरी तक उसने एक करोड़ रुपये अर्जित कर लिए थे।

मैनपुरी की निवासी महिला कासगंज के फरीदपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पूर्णकालिक विज्ञान अध्यापिका के रूप में कार्यरत थी, और साथ ही अंबेडकर नगर, बागपत, अलीगढ़, सहारनपुर और प्रयागराज जिलों में भी कई स्कूलों में कार्यरत थी।

यह मामला तब प्रकाश में आया, जब मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का एक डेटाबेस तैयार किया जा रहा था, जिसमें शिक्षक के निजी रिकॉर्ड, जॉइनिंग की तिथि, और प्रमोशन जैसे विवरण की जरूरत थी।

रिकॉर्ड अपलोड किए जाने के बाद अनामिका शुक्ला के निजी विवरण कथित तौर पर राज्य भर के 25 स्कूलों में सूचीबद्ध पाए गए।

अन्य ख़बरें

करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब, कहा-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

Newsdesk

‘हामिद अंसारी की मंशा को समझते हैं मुसलमान, रची जा रही कोई साजिश’, पूर्व उपराष्ट्रपति को इमाम इलियासी का जवाब

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर : स्कूलों के लिए पांच दिवसीय सप्ताह के समर्थन में मीरवाइज उमर फारूक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading