May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नीतीश ने तेजस्वी के बयान पर किया पलटवार, कहा, ‘खुद कहां रहता है, पार्टी तक को पता नहीं’

पटना, 10 जून | बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब नेताओं के बीच ‘जुबानी जंग’ प्रारंभ हो गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव के घर से बाहर नहीं निकलने के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद कहां रहता है, पार्टी के लोगों को भी पता नहीं रहता है और हमलोग पर सवाल उठाते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, “हमको कहता है बाहर नहीं निकलते हैं। लॉकडाउन लागू है, पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकलना है। हमलोग काम कर रहे हैं। वे सिर्फ बयान देते रहते हैं। प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा कर रहे, सारा काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “खुद कहां रहता है, भाग करके. इसका कोई ठिकाना नहीं है, पार्टी के लोगों को भी नहीं पता होता। हमलोग नहीं जानते। कितना उल्टा-पुल्टा काम करने की कोशिश की गई।”

उल्लेखनीय है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर घर से नहीं निकलने का आरोप लगाया था।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “आदरणीय मुख्यमंत्री जी, इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, गरीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसलाअफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले है। आप ऐसा करने वाले देश के अकेले मुख्यमंत्री हैं। अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा। लेकिन अब तो निकलिए।”

अन्य ख़बरें

हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली तो अर्चना गुप्ता को हरियाणा की कमान, भाजपा ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

Newsdesk

अजमेर में चलती स्कार्पियो में लगी आग, कांग्रेस नेता समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत

Newsdesk

कर्नाटक : सिद्दारमैया के इस्तीफे की चर्चा के बीच बेंगलुरु से बाहर गए राज्यपाल, सियासी हलचल तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading