39 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

निगमायुक्त ने किया 4 संभागों का सघन निरीक्षण, सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था की दिखीं बेहतर व्यवस्थाएं


वर्षा पूर्व नाला नालियों की सफाई व्यवस्था का भी निगमायुक्त ने लिया जायजा
परियट जलाशय की भी देखी व्यवस्था, नागरिकों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
साफ सफाई की भी नियमित रूप से फील्ड पर उतरकर मॉनिटरिंग करने स्वास्थ्य अमले को दिये निर्देश*

जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार द्वारा शहर की सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था देखने के साथ वर्षा पूर्व नाला नालियों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लेने सुबह से लेकर 10 बजे तक 4 संभागों के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने भानतलैया, मंडी मदार टेकरी, कुलिहिल टैंक और परियट जलाशय का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान क्षेत्रों में सफाई, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट की स्थिति बेहतर पाई गई।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने अपने दौरे की शुरुआत भांतलैया एवं मंडी मदार टेकरी से की इसके उपरांत निगमायुक्त ने जलस्रोतों का भी निरीक्षण किया ।उन्होंने परियट जलाशय और कुलिहिल टैंक पहुंचकर शहर को होने वाली जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की और ग्रीष्मकाल में नागरिकों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जल शोधन संयंत्रों और पंपिंग स्टेशनों के सुचारू संचालन को देखकर उन्होंने संबंधित टीम के प्रयासों की सराहना की।
इसके बाद निगमायुक्त ने  सुबह-सुबह सड़कों पर सक्रिय सफाई कर्मियों और साफ-सुथरे कचरा संग्रहण केंद्रों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई। स्थानीय निवासियों से चर्चा की, क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स दुरुस्त हैं, जिससे रात के समय नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं हो रही है।
भानतलैया, मदार टेकरी, कुलिहिल टैंक और परियट क्षेत्र में सफाई और पानी की व्यवस्था बेहतर मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्तर को न सिर्फ बनाए रखना है, बल्कि इसमें लगातार और सुधार करना है।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों और स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से फील्ड पर उतरकर मॉनिटरिंग करें।  इस पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

वन विकास निगम में 6000 रुपए लाओ, जलाऊ चट्ठा पाओ

Newsdesk

*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध बूचड़खाने पर दबिश

Newsdesk

कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया का बयान, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में रहूंगा’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading