September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बाहरी लोग गोवा में अशांति फैला रहे है

पणजी, 14 अप्रैल (आईएएनएस)| गोवा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने गुरुवार को सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए “बाहरी तत्वों” द्वारा किए गए प्रयासों के खिलाफ सरकार को चेताया। बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर राज्य कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह में बोलते हुए, लोबो ने जोर देकर कहा कि गोवा सदियों से सांप्रदायिक सद्भाव की भावना बनाए रखने में कामयाब रहा है और कहा कि आगे आने वाले समय में भी सद्भावना बनाए रखने की जरूरत है।

आपने देखा गोवा में क्या हुआ। हमें बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोवा के लोगों को सोचना चाहिए कि यह कौन कर रहा है? क्या इसमें गोवा के लोग शामिल हैं? मुझे नहीं पता। बाहर के कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

लोबो की टिप्पणी रामनवमी के दिन उस हिंसा के बाद आई है जो रामनवमीं के दिन दो धार्मिक समुदायों में हुई थी और जिसमें 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

“सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, इससे पीछे नहीं हटना चाहिए। यह हमें मंजूर नहीं। हमारे लिए सभी धर्म बराबर हैं। हम उनके साथ बैठते हैं, हम उनके साथ खाते हैं। हमें उनकी अलग नजर से नहीं देखना चाहिए,” उन्होंने कहा।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading