जबलपुर, मध्य प्रदेश | ग्वारीघाट थानांतर्गत पुरारी रंजिश को लेकर तीन बदमाशों ने घर लौट रहे दो सगे भाईयों की कुल्हाड़ी और लाठी से पीट कर हत्या कर दी और मौके से भाग गये. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती पुष्पा ठाकुर निवासी दुर्गानगर नया रेल्वे स्टेशन के सामने ग्वारीघाट ने बताया कि उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर एवं जेठ रोशन ठाकुर की पुरानी रंजिश दीपक झारिया, आकाश झारिया एवं मोहित गुप्ता से चल रही है.
लगभग एक माह पहले भी उक्त लेाग ने घर में आकर पथराव किये थे एवं वाहन तोड़ दिये थे. मां लता ठाकुर को एवं उसे चोटें लगी थी, जिसकी रिपोर्ट थाने पर की थी. वहीं 9 जून को उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर तथा जेठ रोशन ठाकुर दोपहर लगभग 2:30 बजे डियूटी से घर खाना खाने आये थे. फिर वापस डियूटी पर चले गये थे. रात लगभग 12 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उसने संजू तिवारी की पत्नी केा फोन लगाकर पूछी तो संजू तिवारी की पत्नी ने बताया कि भूरा ठाकुर एवं रोशन रात लगभग 11 बजे के बाद यहां से घर के लिये निकल गये हैं.
जिसके बाद वह एवं उसकी सास लता ठाकुर, ससुर प्रेमप्रसाद ठाकुर तीनों लोग पता करने के लिये घर से निकले, घर से थोड़ी दूर पहुंचे तो लड़ाई झगड़ा की आवाज सुनाई दी. वहां जाकर देखा कि दुर्गानगर में सुनील श्रीवास के घर के सामने उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर एवं जेठ रोशन ठाकुर को दीपक झारिया, आकाश झारिया, अजय झारिया तथा मोहित गुप्ता कुल्हाड़ी लाठी एवं पत्थरों से मारपीट कर रहे थे. दोनों नीचे जमीन पर पड़े थे, मोहित गुप्ता हाथ में कुल्हाड़ी लिये था, वहीं दीपक झारिया एवं आकाश झारिया लाठी, अजय झारिया पत्थर लिये थे. उसने एवं उसके सास, ससुर ने चिल्लाया तो वे सभी हम सबको मारने को दौड़े, डर के कारण हम वहां से चिल्लाते हुये भागे और कुछ दूर जाकर रूक गये.
इसके बाद दीपक झारिया, आकाश झारिया, अजय झारिया तथा मोहित गुप्ता वहां से हाथों में हथियार लिये भाग गये, सुनील श्रीवास के घर के पास जाकर देखा तो उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर एवं जेठ रोशन ठाकुर पड़े हुये थे, पति भूरा ठाकुर के सिर मे पीछे तरफ सिर पर तथा रोशन ठाकुर के माथे के ऊपर, सिर में बायें कान के पीछे कान के नीचे तथा गले में काफी गहरी गंभीर चोटें थीं, जिससे काफी खून बह रहा था. दोनों बोल नहीं रहे थे.
उसने अन्नू ईसाई को बुलाया और वह अन्नू ईसाई के ऑटो से पति एवं जेठ को उपचार हेतु मेडीकल कॉलेज जबलपुर जा रही थी. रास्ते में 108 वाहन मिलने पर जेठ रोशन ठाकुर को ऑटो से उठाकर 108 वाहन में एवं पति भूरा ठाकुर को ऑटो से लेकर मेडीकल कॉलेज पहुंचे, जाहां ने चैक करके उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर उम्र 32 वर्ष एवं जेठ रोशन ठाकुर उम्र 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया.
उसके पति भूरा उर्फ प्रकाश ठाकुर एवं जेठ रोशन ठाकुर कीे पुरानी रंजिश को लेकर दीपक झारिया, आकाश झारिया, अजय झारिया तथा मोहित गुप्ता ने रास्ते में रोक कर कुल्हाड़ी, लाठी एवं पत्थरों से हमला कर उसके पति एवं जेठ का सिर में गंभीर चोटें पहुंचाकर हत्या कर दी है, पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 341, 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


