27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कोरोना संदिग्ध थी बहू, सास ने कमरे में किया बंद

जबलपुर, मध्य प्रदेश | कोरोना की दहशत आम आदमी के मन में इस कदर छा गई है कि किसी को सर्दी या जुकाम हो जाए तो लोग उससे दूर भागने लगते है, ऐसा ही एक मामला एमपी के जबलपुर स्थित आदर्श नगर रामपुर स्थित एक घर में होम क्वारेंटीन का बोर्ड लगाया गया, इसके बाद घर में क्वारेंटीन महिला को उसके आठ साल के बच्चे के साथ सास ने एक कमरे में कैद कर दिया. दो दिन से कमरे में कैद महिला ने अपनी सास पर प्रताडि़त किए जाने का आरोप लगाया है.

बताया जाता है कि आदर्श नगर रामपुर में रहने वाली महिला  दो-तीन दिन पहले जबलपुर आई थी, उन्हे सर्दी होने के कारण होम क्वारेंटीन किया गया था, इसके बाद सास ने बहू को उसकी आठ साल की बच्ची के साथ एक कमरे में कैद कर दिया, एक छोटे से कमरे में कैद महिला ने अपनी सास पर आरोप लगाए है कि कोरोना संदिग्ध के नाम पर उसे प्रताडि़त किया जा रहा है, एक छोटे से कमरे में कैद कर दिया गया है. यहां तक कि महिला ने बच्ची का वीडियो बनाकर अपने परिचितों को भी भेज दिया है.

गौरतलब है कि महिला के घर के बाहर कोविड 19 होम क्वारेंटीन का बोर्ड भी लगा हुआ है. आदर्श नगर क्षेत्र रामपुर में यह बात अब जन चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे देखो वह महिला के कैद किए जाने को लेकर चर्चा करते देखा जा रहा है.

अन्य ख़बरें

केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर

Newsdesk

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’

Newsdesk

मध्य प्रदेश: आगर मालवा में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश से उफनते नाले में बही, 8 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading