32.2 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

रूस में तूफान से 17वीं सदी का क्लॉक टॉवर क्षतिग्रस्त

मॉस्को, 11 जून | रूस के प्राचीन शहर वेलिकि नोवगोरोड में तूफान ने 17वीं सदी के एक क्लॉक टॉवर को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

यह क्लॉक टॉवर क्रेमलिन के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। बुधवार को तास न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि यह वेलिकि नोचगोरोड की एक अनूठी संरचना है जो सदियों पुराना है।

क्लॉक टॉवर क्रेमलिन की सबसे ऊंची इमारत है और सिटी प्लानिंग के लिए महत्वपूर्ण है।

न्यूज एजेंसी को एक सूत्र ने बताया, “संभवत:, गरज के साथ चमकी बिजली के कारण घड़ी के मैकेनिज्म में खराबी आई। इसके क्लॉक-फेसेस इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित होते हैं। क्लॉक के चार फेस हैं, जिनमें से दो बंद हो गए और दो काम कर रहे हैं, लेकिन गलत समय दिखा रहे हैं।”

स्रोत ने आगे बताया, यूनेस्को स्मारक के रूप में सूचीबद्ध यह टॉवर 17वीं शताब्दी का है, लेकिन घड़ी आधुनिक है, क्योंकि यह 1970 में स्थापित की गई थी।

अन्य ख़बरें

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

Newsdesk

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading