21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

काम की बात आती है, तो लॉकडाउन का एहसास नहीं होता : जैकलीन

Actress Jacqueline Fernandez’s stunning outfit in the song “Bad Boy” by “Saaho” is by Leepakshi Ellawadi .

मुंबई, 11 जून | बॉलीवुड की सनशाइन गर्ल अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भी समय का सदुपयोग करना और चीजों के प्रति सकारात्मक रवैया बनाए रखना निश्चित रूप से जानती हैं। अपने समय का सदुपयोग करते हुए दूसरों को प्रेरित करना उन्हें अच्छे से आता है! जैकलीन से जब लॉकडाउन के दौरान व्यस्त रहने के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने कहा, “हां, मेरी फिल्म की रिलीज, प्रोमोशन, सलमान के साथ गाना, बादशाह के साथ गाना, मैगजीन शूट और अब शो- जब काम की बात आती है, तो मुझे महसूस ही नहीं हो रहा है कि मैं लॉकडाउन में हूं, शुक्र है कि ऐसा हो रहा है।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “व्यक्तिगत रूप से मैं सकारात्मक बने रहने की कोशिश कर रही हूं और वह सब कर रही हूं जिससे मैं खुद को व्यस्त रख सकूं। मैं यथासंभव प्रोडक्टिव बने रहने की कोशिश करती हूं। घर में रहना और अपने रोजमर्रा के काम के लिए बाहर न जाना, कुल मिलाकर यह हर किसी के लिए एक कठिन समय रहा है, लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं खुद को व्यस्त रखने में सक्षम रही हूं। हमें इस समय का जितना संभव हो सके उतना सदुपयोग करना चाहिए। साथ ही मुझे उम्मीद है कि इस कठिन समय के खत्म होते ही हम सब एक बार फिर से अपनी सामान्य जिंदगी की शुरुआत करेंगे।”

जैकलीन पिछले कुछ दिनों तक अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ के प्रोमोशन में व्यस्त थीं, जिसमें वह एक अनदेखे किरदार में नजर आई हैं।

अभिनेत्री ने इस साल सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘तेरे बिना’ के अलावा ‘मेरे अंगने में’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे कुछ बेहतरीन हिट गाने भी दिए हैं। यहां तक कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए घर पर शूट किया गया ‘होम डांसर’ नामक शो भी पेश किया है, जिसमें कि वह शो की मेजबान थीं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading