June 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मेरे देश की धरती’ का पहला गाना रिलीज हुआ

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)| दिव्येंदु शर्मा और अनुप्रिया गोयनका की आने वाली फिल्म ‘मेरे देश की धरती’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। विक्रम मोंट्रोस द्वारा रचित, गीत ‘मेरे देश की धरती’ भारतीय एकता की सुंदरता, मिट्टी की समृद्धि और प्रकृति के चमत्कारों को दर्शाता है।

गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है और बोल अजीम शिराजी ने लिखे हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए, अनुप्रिया कहा, “मैं दर्शकों के लिए फिल्म के प्रभाव को समझने और मेरी तरह प्रेरित होने के लिए उत्साहित हूं। हमारी भूमि को समझने का यह जाना-पहचाना रास्ता है लेकिन शायद ही उस पर चल कोई चल पाया है। यह गाना शूट करना मेरे लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक था। ऑरीजनल गीत से प्रेरित, यह गाना अपने आप में बहुत शक्तिशाली है।”

फराज हैदर द्वारा निर्देशित और कार्निवल मोशन पिक्च र्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading