October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

एनआईए ने लश्कर की 22 वर्षीय महिला हैंडलर को हिरासत में लिया

नई दिल्ली, 13 जून | भारत में महिला जासूसों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की एक 22 वर्षीय हैंडलर को हिरासत में लिया है, जो पाकिस्तान में अन्य आतंकियों के संपर्क में थी। दिल्ली में एनआईए के सूत्रों के मुताबिक, तानिया प्रवीण को कुछ सप्ताह पहले खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में लिया था। वह कई सिम कार्ड का उपयोग करके पाकिस्तान में अन्य हैंडलर्स के साथ संपर्क में थी।

सूत्र ने कहा कि उसे भारतीय सिम भी वितरित किए गए हैं और वह व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से संपर्क की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

एनआईए ने प्रवीण की 10 दिनों की हिरासत ले ली है और आतंकवाद निरोधक एजेंसी की एक टीम कोलकाता कार्यालय में उससे पूछताछ करेगी।

एनआईए ने हाल ही में इस मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाली है और प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के लिए देश में काम कर रहे महिला जासूसों के नेटवर्क को निशाना बना रही है।

मामले में अभी जांच चल रही है, लिहाजा आगे की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

अन्य ख़बरें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Newsdesk

भारत ‘आईसीएआर-सीजीआईएआर साइंस एंड पार्टनरशिप वीक’ की करेगा मेजबानी, दिल्ली में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

Newsdesk

Leave a Comment