40 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

उदासी से थक चुकी हैं सनी

Sunny Leone is ‘tired of feeling blue’.

 मुंबई, 13 जून | बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अब और उदास नहीं रहना चाहती। वह अपनी इस स्थिति से थक चुकी हैं। सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह एक नीले रंग की दीवार के सामने ब्लू डेनिम ड्रेस पहने खड़ी नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में वह लिखती हैं, “उदासी से थक चुकी हूं!!! आपके लिए तैयार हुई हूं।”

सनी फिलहाल अपने पति डेनियल वेबर और तीन बच्चे – निशा, अशर और नोह के साथ अमेरिका में रह रही हैं।

सनी अपने परिवार के साथ मई में कोरोनावायरस महामारी के बीच अमेरिका के लिए रवाना हुईं क्योंकि उनका मानना था कि महामारी के दौरान वह भारत की अपेक्षा अमेरिका में ज्यादा सुरक्षित हैं।

अमेरिका में सनी खेत में अपने लिए सब्जियां उगाने का काम कर रही हैं। वह एक एनिमल लनिर्ंग सेंटर भी गई हुई थीं, जहां वह एक जिराफ को खाना खिलाती भी नजर आईं।

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में वह ‘वीरामादेवी’ और ‘कोका कोला’ में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading