23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

पत्नी को पत्थर से कूचने वाले शख्स की हैवानियत का वीडियो बनाकर बच्चों ने पुलिस को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार

रांची, 18 मई (आईएएनएस)| पत्नी को पत्थर से कूच-कूचकर उसे अधमरा कर देने वाले एक शख्स की हैवानियत का वीडियो उसके बच्चों ने बनाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी अनिल सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से जख्मी महिला रिंकू देवी को इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। घटना रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर कॉलोनी की है। बताया गया कि अनिल सोनी और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। अनिल सोनी अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसकी शिकायत लेकर रिंकू देवी मंगलवार को भुरकुंडा थाना गयी थी। उसने आशंका जतायी थी कि अनिल उसकी हत्या कर सकता है। रिंकू देवी के भाई मोहन सोनी का कहना है पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को अनिल सोनी ने घर का दरवाजा बंद कर पत्नी रिंकू देवी के चेहरे पर पत्थर से कई दफा वार किया। वह चीखती-चिल्लाती रही। उनके दोनों छोटे बच्चे पापा से मां को छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ। बच्चों ने मोबाइल पर पापा की हैवानियत की वीडियोबना ली। बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो महिला को मुक्त कराया गया। उसे इलाज के लिए तत्काल स्थानीय सीसीएल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

अन्य ख़बरें

इसरो आज रात लॉन्च करेगा जीएसएलवी-एफ18, अंतरिक्ष में भेजेगा नेविगेशन सैटेलाइट

Newsdesk

केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने पुण्यतिथि पर आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती को किया याद

Newsdesk

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment