November 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गोवा के एक घर में घुसे चोर, ‘आई लव यू’ मैसेज छोड़कर हुए फरार

पणजी, 25 मई (आईएएनएस)| गोवा में एक अजीबो गरीब चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर 1.5 लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के गहने चुरा ले गए, इतना ही नहीं पीड़ित के घर से जाने से पहले टीवी सेट पर उन्होंने ‘आई लव यू’ का मैसेज भी छोड़ कर गए। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि जब परिवार एक समारोह के लिए बाहर गया था, तब बाथरूम की ग्रिल काटकर चोरों ने बंगले में सेंध लगाई। परिजनों के घर पर लौटने पर मंगलवार दोपहर 1 बजे घटना का पता चला।

पुलिस को सतर्क करने के बाद, एक डॉग स्क्वाड और एक फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को सुराग प्राप्त करने के लिए सेवा में लगाया गया।

असीब जेक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, परिवार के सदस्य भाई की शादी का जश्न मना रहे थे और घटना वाले दिन वे रिसेप्शन पार्टी में शामिल हो गए थे। घर आने के बाद उन्होंने देखा कि बंगले में तोड़फोड़ की गई है। चोर कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे और टीवी स्क्रीन पर ‘आई लव यू’ मैसेज छोड़ गए थे।

–आईएएनएस

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment