November 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पंजाब पुलिस ने चलाया विशेष तलाशी अभियान, 20 लोगों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 9 जून (आईएएनएस)| लोगों में सेफ्टी और सिक्योरिटी की भावना पैदा करने के लिए, पंजाब में पुलिस ने गुरुवार को मोहाली में एक विशेष तलाशी अभियान चलाया और 20 लोगों को गिरफ्तार किया।

ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने किया और तीन जिलों की पुलिस- एसएसपी विवेक शील सोनी के नेतृत्व में मोहाली पुलिस, एसएसपी रवजोत ग्रेवाल के नेतृत्व में फतेहगढ़ साहिब पुलिस और एसएसपी संदीप गर्ग के नेतृत्व में रूपनगर पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया।

मोहाली की तीन सोसायटियों मोहाली ईडन कोर्ट, जल वायु विहार और होमलैंड में अभियान चला रही पुलिस टीमों ने भी संदेह के आधार पर 10 वाहनों को जब्त कर 18 ग्राम अफीम, सात हथियार और 21 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

डीआईजी भुल्लर ने विवरण देते हुए कहा कि पुलिस को विश्वसनीय स्रोतों से सूचना मिली थी कि कुछ किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया के बिना वहां रह रहे हैं और कुछ ने अपने फ्लैटों को और भी ज्यादा किराए पर दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोसायटी की घेराबंदी की गई है और एसएसपी की देखरेख में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए।

उन्होंने कहा कि शुरू में उन्होंने तीन सोसायटियों से यह अभियान शुरू किया है और आने वाले दिनों में भी इसे जारी रखा जाएगा।

डीआईजी ने कहा कि रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटीज ने पुलिस के प्रयास की सराहना की है।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment