31.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जिया खान की मां ने अब सलमान पर लगाए संगीन आरोप

Mumbai: Jiah Khan’s mother Rabia Khan talks to press as she arrives at CBI Court in Mumbai, on Dec 11, 2015.

मुंबई, 17 जून | बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बॉलीवुड में बुली करने की आदतों पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखी है। इसी के साथ उन्होंने अपनी बेटी के निधन होने के दौर को भी याद किया है, जब सलमान ने साल 2015 में उनकी बेटी की आत्महत्या की जांच को रोकने और अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सूरज पंचोली की गलतियों पर पर्दा डालने का प्रयास किया था। स्पॉटबॉय पर एक वीडियो में राबिया कहती हैं, “अभी जो कुछ भी हुआ उसने मुझे 2015 की याद दिला दी जब मैं एक सीबीआई अफसर से मिलने गई थी जिन्होंने मुझे कॉल कर लंदन से यहां बुलाया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि आप यहां आइए क्योंकि हमें कुछ चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। मैं जब यहां आई, तो उन्होंने मुझसे कहा कि सलमान खान का हमारे पास रोज कॉल आता है और वह कहते हैं कि इस लड़के को परेशान मत करो, उससे पूछताछ मत करो, उसे छुओ मत क्योंकि उन्होंने उस पर कई सारे पैसे लगाए हैं। अब ऐसे में हम क्या कर सकते हैं मैडम? वह काफी परेशान और निराश दिख रहे थे।”

वह आगे कहती हैं, “मेरी संवेदनाएं सुशांत के परिवार के साथ है। यह दिल दुखाने वाला है। यह कोई मजाक नहीं है। बॉलीवुड को बदलना होगा। बॉलीवुड को जागना होगा। बॉलीवुड को पूरी तरह से बुली करना बंद करना होगा। बुली भी एक तरह से किसी की हत्या करना ही है।”

वह आखिर में कहती हैं, “अगर ऐसा ही होता रहा जब आप अपनी ताकत और पैसे की बदौलत जांच और मौत की कार्यवाही को रोकने का प्रयास करते रहेंगे, तो मुझे नहीं पता कि लोग कहां जाएंगे।”

जिया ने 25 वर्ष की आयु में मुंबई में अपने घर में सुसाइड कर अपनी जान दे दी थी। उनके बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले सूरज पंचोली पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading