June 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चीन को सबक सिखाने के लिए नागा सशस्त्र बलों में हो सकते हैं शामिल : एबीएपी

Narendra Giri. (File Photo)

प्रयागराज, 19 जून | हिंदू संतों व साधुओं के शीर्ष संगठन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि सीमाओं पर चीनी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए लाखों की तादात में नागा संन्यासी भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने से बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाएंगे। हमले की निंदा करते हुए गिरि ने कहा कि भारतीय सेना दुश्मन को करारा जवाब देने में सक्षम हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो लाखों नागा साधु भी अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी सेना में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, नागा साधु भी शास्त्र और शस्त्र में समान रूप से प्रशिक्षित होते हैं।

गिरि ने कहा कि नागा साधुओं को मार्शल आर्ट में भी प्रशिक्षित किया जाता है और वे अपने साथ त्रिशूल, तलवार, बेंत और भाले भी रखते हैं।

उन्होंने बताया, “एक बार मुगल शासकों से हिंदुओं की रक्षा करने के लिए वे प्रशिक्षित सशस्त्र बल के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं और इसके साथ ही कई सैन्य अभियानों में शामिल रह चुके हैं। हालांकि आजादी के बाद सशस्त्र गतिविधियों में नागाओं के शामिल रहने की वैसी कोई आवश्यकता नहीं पड़ी, इसलिए उन्होंने धर्म की ओर रुख किया।”

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading