September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयलीगल

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

पटना, 23 जून । पटना के आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर में पिछले दिनों हुए औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक विफलताओं के मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा को निलंबित कर दिया है। कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) द्वारा जारी संकल्प में उन्हें जेल प्रशासन में व्याप्त अराजकता, अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता का दोषी ठहराया गया है। बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कारा निरीक्षणालय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बेऊर जेल में औचक निरीक्षण और छापेमारी की थी। जांच के दौरान जेल परिसर में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण में पाया गया कि लगभग सभी वार्डों में अवैध रूप से निजी मेस संचालित किए जा रहे थे तथा खाना बनाने के लिए हीटर का इस्तेमाल हो रहा था। जांच दल के जेल में मौजूद रहने के दौरान भी बंदी हीटर पर भोजन बनाते पाए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि जेल कैंटीन में बंदियों को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दर पर सामान बेचा जा रहा था। बाहर से सामान खरीदकर जेल प्रशासन द्वारा ऊंचे दामों पर बंदियों को उपलब्ध कराया जा रहा था। निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था और अधिकांश बंदी निजी मेस के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कर रहे थे, जिसके बदले उनसे अवैध वसूली किए जाने के आरोप भी सामने आए। सबसे गंभीर मामला उच्च सुरक्षा कक्ष से जुड़ा पाया गया, जहां कम उम्र के बंदियों को उम्रदराज और कुख्यात अपराधियों के साथ रखा गया था।जांच दल ने इसे युवा बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक शोषण की संभावना बढ़ाने वाला कदम बताया। इसके अलावा लेखा पंजियों का संधारण भी नियमानुसार नहीं पाया गया। संकल्प में कहा गया है कि जांच के दौरान जेल प्रशासन ने टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं दिया। आरोप है कि निरीक्षण के समय जेल अधिकारियों ने जांच दल को बंदियों के बीच बिना सुरक्षा के छोड़ दिया।

 

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading