35.8 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष आतंकी कोका समेत 2 ढेर, विदेशी राइफल सहित गोला-बारूद बरामद

नई दिल्ली 12 July (Rns): जम्मू-कश्मीर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहाँ, पुलवामा जिले में आज सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमे दो आतंकियों ढेर हो गए। बताया जा रहा है कि जिन आतंकियों को ढेर किया उनमें एक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एक शीर्ष आतंकवादी कैसर कोका भी था।

जानकार देते हुए पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अवंतीपोरा इलाके के वांडकपोरा में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी करने और तलाशी अभियान चलाने के बाद शुरू हुई। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंद कर ली है और तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी कैसर कोका को मार गिराया गया। दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है। अमेरिका निर्मित एक राइफल (एम-4 कार्बाइन), एक पिस्तौल और सहित अन्य सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।’’ अधिकारी ने कहा कि कोका आतंकवाद से जुड़ी कई घटनाओं में वांछित था।

अन्य ख़बरें

रविवार को नहीं हुआ कचरा उठान, सड़कों पर फैली गंदगी से गौवंश के स्वास्थ्य पर खतरा

Newsdesk

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

गो संरक्षण के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहा उत्तर प्रदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading