35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर का गला रेता

जबलपुर।  रांझी थाना क्षेत्र के गंगा मैया इलाके में क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे एक नाबालिग पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग ने 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने किशोर के गले पर वार किया और उसकी पीठ पर भी कई हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल किशोर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।

वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग आरोपियों के पास चाकू कैसे पहुंचा और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नाबालिगों के हाथों में धारदार हथियार कैसे पहुंच रहे हैं और छोटी-छोटी बातों पर हिंसक घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आज  पुलिस अधीक्षक जबलपुर के मुख्यातिथ्य में हुआ समापन

Newsdesk

समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Newsdesk

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर पत्रकारवर्ता कर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading