18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कपड़े की आड़ में दुबई से लाई गई 350 करोड़ रुपये की हेरोइन, ATS ने किया जब्त

गांधीनगर 12 Jully (Rns): गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में करीब 70 किलो हेरोइन पकड़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कुल कीमत 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एटीएस को सूचना मिली थी कि सोमवार देर शाम कच्छ के मुंद्रा सीएफएस पर कंटेनर पहुंचा है, जिसके बाद एटीएस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन को जब्त की है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एटीएस मुंद्रा बंदरगाह पर नशीले पदार्थों के भंडार के बारे में एक इनपुट के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ एक अभियान चला रही है।

सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि कि कपड़े की आड़ में ड्रग्स की तस्करी की जाती थी, जिसे कंटेनर के जरिए दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से लाया गया था। एक एटीएस अधिकारी ने बताया कि मुंद्रा बंदरगाह पर नशीली दवाओं की जब्ती के लिए एक अभियान जारी है। जब तक हम दवाओं की गुणवत्ता और मात्रा की जांच नहीं कर लेते, तब तक हम इस ऑपरेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन इस बात की पुष्टि हो गई है कि ड्रग्स की बरामदगी हुई है।

बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में भी गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की थी। एटीएस और डीआरआई ने कच्छ के कांडला बंदरगाह पर एक कंटेनर में छुपाकर रखे गए 1300 करोड़ रुपये मूल्य की 260 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।

गौर हो कि पिछले साल सितंबर में देश में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्ती मुंद्रा बंदरगाह पर हुई थी, जहां डीआरआई द्वारा 3000 किलोग्राम हेरोइन की खेप जब्त की गई थी। बाद में जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई थी।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading