मैहर। जिला इकाई मैहर द्वारा प्रदेश स्तरीय किसान मजदूर महा पंचायत का आयोजन कृषि उपज मंडी मैहर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारी रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम सिंह मैहर द्वारा किया गया। महापंचायत में प्रमुख बिंदुओं को लेकर नायब तहसीलदार नादन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि जिले के ग्रामों में जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जाय।सिंचाई पंपों के लिए 16 घंटे बिजली प्रदान करने, खराब व क्षतिग्रस्त बिजली की तारों को बदलने बिजली बिलों का सुधार करने, मैहर जिले के अंतर्गत संचालित सीमेंट कारखाने की खुली हुई खदानों में तार बड़ी से फेंसिंग कर कर सुरक्षित करने, सीमेंट कारखाने में स्थानीय लोगों को 50 प्रतिशत रोजगार देने एवं जिन किसानों की जमीन सीमेंट कंपनियों द्वारा खरीदी गई है या अधिग्रहित की गई है उन किसानों के आश्रितों को योग्यता के अनुसार नौकरी दिया जाए, सीमेंट कम्पनी मैहर द्वारा ग्राम बेलदरा, लकवार, अमिलिया गिरगिटा एवं सोनवारी के कृषि भूमि में सीमेंट प्लांट द्वारा खसरा के कॉलम नंबर 12 कैफियत में कम्पनी का नाम दर्ज है जिससे किसानों को क्रेडिट कार्ड या किसी भी प्रकार का ऋण बैंकों एवं सहकारी समितियां द्वारा नहीं दिया जाता अतः खसरा के कॉलम नंबर 12 में सुधार किया जाए। उपरोक्त समस्याओं के संबंध में नौ बिंदुओं का ज्ञापन नायब तहसीलदार नादन को सोपा गया। ज्ञापन को पढ़कर उपस्थित किसानों के समक्ष अस्वस्थ किया गया कि जिन विभागों की समस्याएं ज्ञापन में दी गई हैं उन विभाग प्रमुखों को हम ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजकर समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में विश्वनाथ चोटीवाला प्रदेश प्रवक्ता, दयाशंकर द्विवेदी प्रदेश प्रवक्ता, राजा बाबा सतना, उमेश पटेल प्रदेश महासचिव, हरिहर प्रसाद पटेल संभागीय अध्यक्ष रीवा, ठाकुर प्रसाद सिंह जिला अध्यक्ष सतना, सुग्रीव सिंह जिला अध्यक्ष रीवा, हीरालाल पटेल जिला अध्यक्ष मऊगंज, सौखीलाल कुशवाहा, डीएन सिंह, महेंद्र पटेल एवं रामपाल पटेल आदि वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश पटेल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन अयोध्या सिंह जिला उपाध्यक्ष मैहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान मजदूर उपस्थित हुए।


