23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सीहोर में बाढ़ में फंसे मजदूर, राहत और बचाव कार्य जारी

भोपाल 12 Jully (Rns): मध्य प्रदेश में हुई बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है तो आवागमन भी बाधित हुआ है। सीहोर जिले में पुलिया पर जलस्तर बढ़ने से मजदूर फंस गए हैं, उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, सीहोर जिले के नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम सालारोड में एक पुलिया पर अत्यधिक पानी आ जाने के कारण कई मजदूर फंसे हुए हैं। बाढ़ में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर अशोक पाटीदार के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

बताया गया है कि यह मजदूर उस इलाके में थे तभी पानी का जलस्तर बढ़ गया और वे पानी से घिर गए, इन सभी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू टीम आवश्यक बाढ़ बचाव के उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच रही है।

इसी तरह राज्य के कई हिस्सों में भी बाढ़ के हालात बन गए हैं, निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बेतवा, ताप्ति और नर्मदा नदी के अलावा छोटी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी बनाया है और मदद की खातिर दो टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं।

अन्य ख़बरें

सेमीकॉन इंडिया 2026 : डेरेक शील्ड्स ने कहा, ‘वैश्विक नक्शे पर अहम प्लेयर बनेगा भारत

Newsdesk

युवा धर्म संसद आत्मबोध का मंच है : आनंद रंगनाथन; कुलपति तिवारी बोले- अब गांवों की ओर लौटने का समय

Newsdesk

एक अक्टूबर से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading