18.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स, सामग्री का वितरण शुरू किया

नई दिल्ली 12 Jully (Rns) । भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए ‘बैलेट बॉक्स’ और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री का वितरण और प्रेषण (डिस्ट्रीब्यूशन एंड डिस्पैच) शुरू कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने ईसी अनूप चंद्र पांडे के साथ यहां निर्वाचन सदन में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहायक रिटनिर्ंग अधिकारी को राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मतपेटी और अन्य चुनाव संबंधी सामग्री के वितरण और प्रेषण की निगरानी की।

दो दिवसीय अभ्यास में, चुनाव सामग्री राज्य विधानसभाओं को भेजी जाएगी, जहां मतदान होगा।

राज्य विधानसभाओं के अलावा संसद भवन में भी मतदान होगा।

निर्वाचित संसद सदस्य और विधायक राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल का निर्माण करते हैं। संसद और राज्य विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य निर्वाचक मंडल का हिस्सा नहीं हैं। विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के पात्र नहीं हैं। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुडुचेरी के विधानसभा के सदस्य भी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान कर सकते हैं।

बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाया है और यशवंत सिन्हा संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार हैं।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading