September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

एसयूवी ने ऑटोरिक्शा को मारी जोरदार टक्कर; सब्जी बेचने जा रहे तीन ग्रामीणों की कुचलकर मौत, पांच गंभीर

भुवनेश्वर ,12 जुलाई (आरएनएस)। ओडिशा के सोनपुर जिले में एनएच-57 पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार एसयूवी ने ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक ग्रामीण बताए जा रहे हैं जो लोकल मार्केट में सब्जी बेचने जा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा एनएच-57 के बड़ाबहली चौक पर हुआ। सोनपुर की ओर से आ रही अर्टिगा कार ऑटो-रिक्शा और सड़क के किनारे खड़ी बाइक से टकरा गई। ऑटोरिक्शा में सवार तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुबाती जय (40), सत्य प्रधान (45) और प्राणनाथ बिस्वाल (45) के रूप में हुई है।
बाइक पर सवार लोगों से बात कर रहे थे व्यापारी
सोनपुर के एसपी अमरेश पांडा ने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार सब्जी व्यापारी बाइक पर सवार दो लोगों से बातचीत कर रहे थे। ये सभी बड़ाबहली चौक पर रुके थे। सब्जी व्यापारी मंगलवार हाट में अपनी उपज बेचने के लिए सोनपुर जा रहे थे।
हादसे के बाद एसयूवी में सवार यात्री भाग गए। कार से पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी मिली है जिस पर खून के छींटे थे। वर्दी सुंदरगढ़ जिले में कार्यरत एक महिला इंस्पेक्टर की बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading