37.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आदित्य चोपड़ा की एक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान?

शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों के लिए दर्शक पलक-पावड़े बिछाए रहते हैं। सलमान, शाहरुख की फिल्म पठान में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, शाहरुख भी सलमान की टाइगर 3 में मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों की बॉन्डिंग को फैंस पसंद करते हैं। अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि ये दोनों कलाकार फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख और सलमान ने आदित्य की एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का लेखन आदित्य ही करेंगे। एक सूत्र ने बताया, आदित्य टाइगर और पठान के हीरो के साथ मिलकर दो हीरो वाली एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। करण अर्जुन (1995) की रिलीज के बाद से सलमान-शाहरुख की यह पहली मुकम्मल फिल्म होगी। आदित्य कुछ समय से इस आइडिया पर काम कर रहे हैं। सूत्र ने आगे बताया कि आदित्य स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग पर काम कर रहे हैं। खबरों की मानें तो 2023 के अंत तक या 2024 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस अवधि के लिए दोनों कलाकारों ने अपने डेट्स को खाली रखा है। फिल्म के निर्देशक का नाम अभी तय नहीं किया गया है। यह भारतीय सिनेमा की एक बड़े बजट की फिल्म होगी। हाल में शाहरुख ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे किए। इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में कहा था, सलमान के साथ काम करने का कोई वर्किंग एक्सपीरियंस नहीं है, बल्कि यह प्यार का अनुभव है, सुखद अनुभव है, दोस्ताना अनुभव है और भाई जैसा अनुभव है। इसलिए, जब भी मैं उनके साथ काम करता हूं तो यह आश्चर्यजनक होता है। हमने वास्तव में एक फिल्म (करण अर्जुन) के अलावा एक साथ कोई पूरी फिल्म नहीं की है। अंतिम बार शाहरुख को 2018 में आई फिल्म जीरो में अभिनय करते हुए देखा गया था। शाहरुख की फिल्म पठान अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। वह पहली बार राजकुमार हीरानी की डंकी में नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर अगले साल रिलीज हो रही है। सलमान मास्टर की हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। कभी ईद कभी दिवाली और नो एंट्री 2 भी उनके खाते से जुड़ी हुई है। वह बजरंगी भाईजान 2 में भी दिखेंगे। आदित्य दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे हैं। उन्होंने 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। इस रोमांटिक फिल्म में शाहरुख और काजोल नजर आए थे। उन्होंने मोहब्बतें, धूम और वीर-जारा जैसी फिल्में भी बनाईं।

अन्य ख़बरें

जुबीन गर्ग मौत मामला : अदालत में पांच और गवाहों के बयान दर्ज

Newsdesk

लगान’ के 25 साल : एलआईएफएफ में स्पेशल स्क्रीनिंग, आमिर खान बोले- दिल से बनाई गई फिल्म

Newsdesk

बंटवारा 1947′ के मोशन पोस्टर में दिखा विभाजन का दर्द, परिवार की रक्षा करते नजर आए सनी देओल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading